Samastipur

नीतीश सरकार में महेश्वर हजारी पर कार्रवाई के संकेत! JDU ने एक मंत्री को छोड़ सभी का स्लॉट सेट किया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोक सभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से अपने बेटे कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के लिए प्राचार करना बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी को महंगा पड़ सकता है। उनके खिलाफ कारवाई का संकेत पार्टी ने दे दिया है। प्रदेश कार्यालय में जेडीयू कोटे के मंत्री फिर से लोगों की शिकायत सुन उसका निराकरण करेंगे। जेडीयू ने अपने मंत्रियों के लिए जो स्लॉट तय किए हैं उसमें केवल सूचना एवं प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी को जगह नहीं मिली है।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर जारी की गई है। इस सूची में महेश्वर हजारी का नाम नहीं है। जदयू ने जो स्लॉट तैयार किया है उसमें मंगलवार को मंत्री विजय चौधरी, लेशी सिंह व जमां खान, बुधवार को श्रवण कुमार, सुनील कुमार, जयंत राज, गुरुवार को बिजेंद्र प्रसाद यादव, शीला मंडल, रत्नेश सदा तथा शुक्रवार को अशोक चौधरी, मदन सहनी और सुमित कुमार सिंह लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।

महेश्वर हजारी का नाम आम चुनाव के समय इस वजह से सुर्खियों में आया था कि उनके पुत्र सन्नी हजारी ने समस्तीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उनके सामने एनडीए के प्रत्याशी के रूप में लोजपा के टिकट पर जदयू के ही मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी चुनाव मैदान में थीं। शांभवी की जीत भी हुई समस्तीपुर से। एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में महेश्वर हजारी के गायब रहने का आरोप था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जब वहां गए तो भी हजारी नहीं पहुंचे। उस समय से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि महेश्वर हजारी के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी। वैसे आधिकारिक तौर पर इस आशय का कोई वक्तव्य नहीं आया है पर जेडीयू की सूची में महेश्वर हजारी का नाम नहीं रहने से पार्टी ने संकेत जरूर दे दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

3 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल ने आय बढ़ाने में रचा नया रिकॉर्ड, कबाड़ बेचकर 24.12 करोड़ रुपये कमाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में राजस्व सृजन के क्षेत्र में…

5 घंटे ago

पटना में गहरे पानी में डूब रहे थे दो युवक, महिला सिपाही ने बचाने के लिए वर्दी में ही गंगा में लगा दी छलांग

दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह गंगा…

14 घंटे ago

कल 2 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, समस्तीपुर के 79 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जूता भी किया गया प्रतिबंधित

समस्तीपुर : कल दो फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को पूरी तरह…

17 घंटे ago