Samastipur

नीट पेपर लीक: बेऊर जेल में ही अभी बंद रहेंगे गिरफ्तार 13 आरोपित, कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई टली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले की जांच जारी है. बिहार में आर्थिक अपराध इकाई मामले की जांच कर रही है. वहीं कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 13 आरोपितों की जमानत अर्जी पर पटना कोर्ट में आज शुक्रवार को सुनवाई होने वाली थी जो टल गयी है. अब 25 जून को इन आरोपितों के जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी. सभी आरोपित बेऊर जेल में अभी बंद हैं. वहीं इओयू कई और संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ में लगी हुई है.

13 लोगों को किया गिरफ्तार, 25 जून को होगी सुनवाई

नीट 2024 परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच चल रही है. पटना पुलिस ने इस मामले में पूर्व में कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें कुछ अभ्यर्थी हैं तो उनके अभिभावक व सॉल्वर गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं. पटना की कोर्ट में इन आरोपितों ने जमानत की अर्जी लगायी थी. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले की सुनवाई टाल दी गयी और अब 25 जून को इस मामले की सुनवाई होगी. ये आरोपित अभी बेऊर जेल में ही बंद रहेंगे.

पटना में गिरफ्तार किए गए आरोपित

बता दें कि पटना से कई अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को गिरफ्तार किया गया था. राजधानी में एक ठिकाने पर इन अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर परीक्षा से पहले रटवाए गए थे. इस परीक्षा में साल्वर गिरोह के भी कई लोग सक्रिय थे. इओयू ने 9 और परीक्षार्थियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. दो महिला परीक्षार्थियों से पूछताछ पिछले दिनों हुई है. वहीं गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के सामने कई बड़े राज उगले हैं.

दो मास्टरमाइंड की भी तलाश

पटना में नीट पेपर लीक विवाद में तेजस्वी यादव के पीएस का भी नाम उछला है. प्रीतम कुमार से भी अब पूछताछ हो सकती है. जिसने गेस्ट हाउस में एक कमरा बुक करवाया था. उस कमरे में एक आरोपित को ठहराया गया था. इधर, इओयू के सामने दो मास्टरमाइंड के भी नाम आए हैं जो इस पेपर लीक कांड के किंगपिन हैं. पुलिस दोनों की खोज भी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

8 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

8 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

9 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

16 घंटे ago