Samastipur

नीट व यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर लीक के खिलाफ निकाला AISA ने निकाला प्रतिरोध मार्च

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- आइसा जिला कमेटी के अपने बैनर के तले नीट और यूजीसी नेट परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ शहर के माल गोदाम चाैक पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च माल गोदाम चौक, स्टेशन रोड होते हुए स्टेशन चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गया। अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की व संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने किया।

वहीं, आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार ने कहा कि लगातार परीक्षा में हो रही अनियमितता से छात्रों का भविष्य अधर में है, सरकार पारदर्शी और स्वच्छ परीक्षा आयोजित करने के प्रति उदासीन है। देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ करने लिए नीट परीक्षा एनटीए की ओर से आयोजित की जाती है, लेकिन आज एनटीए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अपना विश्वसनियता खो चुका है। नीट परीक्षा रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित करने की मांग देश भर के छात्र कर रहे हैं। इसी बीच यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून को देश भर में आयोजित की गई। इसका भी पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द की गई है. जो एनटीए के द्वारा परीक्षा आयोजन पर गंभीर सवाल है।

आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि एनटीए को निरस्त कर सरकार अपने स्तर से परीक्षा की सारी प्रक्रियाएं पारदर्शी और स्वच्छ रूप से आयोजित करने की गारंटी करें और नीट परीक्षा को रद्द कर पुनः आयोजित करें तथा नीट और यूजीसी नेट परीक्षा के अनियमितता का जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि देश के उच्च स्तरीय परीक्षाओं में अनियमित्ता दुबारा न हो सके। नीट परीक्षा को रद्द कर पुनः आयोजित नहीं करती है और नीट व नेट परीक्षा में अनियमित्ता के दोषी पर सख्त कार्रवाई व पारदर्शी परीक्षा को ले ठोस नीति नहीं बनाती है तो छात्र आन्दोलन और तेज किया जाएगा। प्रतिरोध मार्च में आइसा जिला सह सचिव मो. फरमान, अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष रवि रविरंजन, अनिल कुमार, गौतम कुमार, विशाल कुमार, मो. तौसीफ आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

24 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago