Samastipur

कौन हैं समस्तीपुर के डॉ. राजभूषण चौधरी? पहली जीत के साथ ही मिल गया मंत्री पद, रोसड़ा में चलाते हैं अपना अस्पताल

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- 18वीं लोकसभा में मुजफ्फरपुर से निर्वाचित हुए भाजपा सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद के राज्यमंत्री बनने पर रविवार को रोसड़ा में जश्न का माहौल है। दोपहर बाद संभावित मंत्रियों की लिस्ट में डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद का नाम आते ही शहर में हर्ष की लहर थी। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी हो गया था।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत होते ही लोग अपने-अपने घरों में टीवी से चिपके रहे। वहीं चौक-चौराहों पर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के सामने शपथ ग्रहण समारोह को देखने की भीड़ जुटी रही। शहरवासियों में अपने रोसड़ा शहर के जानेमाने चिकित्सक के मंत्री बनने को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई थी। बता दें कि डॉ. राजभूषण चौधरी विगत दो दशक से अधिक समय से रोसड़ा शहर में क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं। रोसड़ा में वह काफी चर्चा में रहे हैं।

46 वर्षीय राजभूषण पहली बार सांसद बने हैं। क्षेत्र के लोगों में खुशी इसलिए भी दोगुनी हो गई क्योंकि पहली बार सांसद बनते ही मंत्री बनने का भी सुखद अवसर हासिल हुआ है। मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से राजभूषण ने कांग्रेस के अजय निषाद को 2 लाख 34 हजार 927 वोटों से पराजित किया है। वह पिछली बार 2019 में भी यहां से वीआईपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे,पर वह अजय निषाद से हार गए थे। उस समय अजय भाजपा के सांसद थे। इस बार उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए, पर रोसड़ा के डाॅक्टर ने मुजफ्फरपुर के कद्दावर नेता और दो बार के सांसद अजय निषाद को करारी शिकस्त दी।

पांच साल पहले राजनीति के मैदान में उतरे :

पांच साल पहले राजनीति के मैदान में उतरने का डा. राज भूषण चौधरी का अनुभव अच्छा नहीं रहा। पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 में वीआइपी से उम्मीदवार बने और चार लाख नौ हजार के बड़े अंतर से भाजपा के अजय निषाद से हार गए। हार से हिम्मत नहीं हारी और राजनीति की दिशा को बदला। वीआइपी से 2022 में भाजपा में आए। स्वच्छ छवि के कारण पार्टी हाईकमान तक पहुंचने में सफल रहे। भाजपा ने सांसद अजय निषाद का टिकट काट डा. राज भूषण को उम्मीदवार बना दिया। संसदीय क्षेत्र से पूरी तरह वाकिफ नहीं होते हुए भी नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नाम और अपनी छवि पर चुनाव लड़ा। चार साल में ही समय का चक्र बदला। बिहार में वोटों के सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भरोसे पर खरे उतरे। इसका इनाम मिला।

पीएम ने कही थी ये बात :

चुनाव प्रचार के दौरान पताही हवाई अड्डा के मैदान पर मोदी ने कहा था, जीतकर आओ, तुम्हारे लिए अच्छा सोचते हैं। पीएम का भरोसा आज पूरा हुआ। डा. राज भूषण चौधरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। पहली जीत के साथ ही मंत्री पद मिलने से डा. राज भूषण बिहार में भाजपा के निषाद चेहरा भी बन जाएंगे। भाजपा के लिए वह वीआइपी के मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) और कांग्रेस में शामिल हुए अजय निषाद (Ajay Nishad) की काट साबित हो सकते हैं।

पेशे से चिकित्सक हैं राज भूषण चौधरी :

चार जुलाई, 1977 को जन्मे डा. राज भूषण चौधरी पेशे से चिकित्सक हैं। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में उनका अपना अस्पताल है। पाटलिपुत्र मेडिकल कालेज, धनबाद से एमबीबीएस और डीएमसीएच, दरभंगा से एमडी किया है। हसनपुर कालेज, समस्तीपुर से इंटर किया है। पत्नी डा. कंचनमाला भी पेशे से डाक्टर हैं। राजनीतिक करियर की शुरुआत वीआइपी से की। इसके संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 2022 में भाजपा में शामिल हुए। बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बनाए गए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हैं :

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से उम्मीदवार बने, सांसद अजय निषाद को 2.34 लाख वोटों से पराजित किया। बिहार में सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की। डा. राज भूषण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। नेशनल एसोसिएशन आफ फिशरमैन, नई दिल्ली के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। भारतीय दंडागेंद महासंघ, बिहार चैप्टर के अध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 2008 से नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ नशामुक्ति अभियान चलाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

9 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

20 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

21 घंटे ago