Samastipur

काम की खबर: गर्मी की छ़ुट्टियों को लेकर रेलवे चलाएगा कई समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

गर्मी की छ़ुट्टियों में ट्रेनों में भीड बढ़ने से रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में सहरसा-सरहिंद एवं दरभंगा-अमृतसर के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसके साथ ही बरौनी से उधना एवं पटना से नई दिल्ली के लिए एक-एक वन-वे स्पेशल का भी परिचालन किया जायेगा।

गाड़ी सं. 04049 पटना-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 17 जून (सोमवार) को पटना जं. से रात 9.30 बजे खुलकर आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज एवं कानपुर रुकते हुए मंगलवार को शाम तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी सं. 05575 सहरसा-सरहिंद स्पेशल 17 जून एवं 24 जून (सोमवार) को सहरसा से शाम 7.30 बजे खुलकर बुधवार को रात 12.05 बजे सरहिंद पहुंचेगी।

सरहिंद से वापसी में गाड़ी संख्या 05576 सरहिंद-सहरसा स्पेशल 19 जून एवं 26 जून (बुधवार) को सरहिंद से रात 02.00 बजे खुलकर गुरुवार को दिन 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच लगेंगे। गाड़ी सं. 05559 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल 17 जून एवं 24 जून (सोमवार) को दरभंगा से रात 8.20 बजे खुलकर बुधवार को रात 01.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

अमृतसर से वापसी में गाड़ी संख्या 05560 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल 19 जून एवं 26 जून (बुधवार) को अमृतसर से सुबह 04.25 बजे खुलकर गुरुवार को दिन 11.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 14 कोच तथा साधारण श्रेणी के 02 कोच लगाए जाएंगे।

गाड़ी सं. 09018 बरौनी-उधना स्पेशल 17 जून (सोमवार) को बरौनी से रात 10.00 बजे खुलकर पाटलिपुत्र, आरा, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर के रास्ते बुधवार को सुबह 06.00 बजे उधना पहुंचेगी। इस स्पेशल में स्लीपर क्लास के 18 कोच होंगे जो अनारक्षित कोटि के होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

3 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

4 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

5 घंटे ago