Samastipur

FIR दर्ज नहीं होने और उजियारपुर थानाध्यक्ष के रवैये से नाराज आक्रोशित व्यवसायियों घंटों रखा सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांवपुर पंचायत के योगी चौक पर बीते शनिवार की शाम एक कपड़ा दुकान में हुई लूटपाट की घटना में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करने से नाराज व्यवसायियों ने मंगलवार को योगी चौक पर अपनी-अपनी दुकानों को बंदकर बिशनपुर-दलसिंहसराय पथ को जाम कर दिया।

इस दौरान सभी व्यवसायों ने मुख्य सड़क जामकर वहीं धरना पर बैठ गये। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद आनन-फानन में उजियारपुर बीडीओ, थानाध्यक्ष व दलसिंहसराय इंस्पेक्टर पहुंच व्यवसायियों की सभी मांगों को माना और प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ।

बता दें कि सभी व्यवसायी थानाध्यक्ष के रवैये से क्षुब्ध होकर सड़क जाम किया था। पीड़ित दुकानदार पंकज कुमार ने बताया कि घटना के बाद जब वे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को आवेदन देने गये तो उन्होंने अभ्रद व्यवहार किया। इस पर व्यवसायियों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने एक तत्क्षण पुलिस के विरोध में मंगलवार को सड़क जाम कर दिया।

इससे पहले व्यवसायियों ने सड़क जाम की सूचना जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों को दे दी थी। व्यवसायियों की प्रमुख मांगों में कपड़ा व्यवसायी पंकज कुमार की दुकान में लूटपाट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने, व्यवसायियों को सुरक्षा देने, चौक पर नियमित रूप से पुलिस कैंप की व्यवस्था करने आदि शामिल थे जिसे वरिय पदाधिकारियों ने माना तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

वीडियो : 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago