Samastipur

डॉ. सुधीर की आध्यात्मिक- सामाजिक विमर्श की रचनाओं को भुलाया नहीं जा सकता : मंत्री

अपनी लेखनी के माध्यम से इस माटी की विरासत और समृद्ध परम्पराओं को युगानुकूल सन्दर्भ में परिभाषित किया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- हिन्दी साहित्य के ख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक, समीक्षक व संपादक डा . सुधीर प्रसाद सिंह ‘सुधीर’ के असामयिक निधन पर बुधवार को प्रखंड अंतर्गत मऊ गांव स्थित सूर्यस्थली भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि डॉ. सुधीर साहित्यकार के साथ-साथ उच्च कोटि के नाटककार, कवि, लेखक, समीक्षक व संपादक भी थे। विभिन्न साहित्यिक मंचों से आजीवन इनका जुड़ाव रहा। इनके द्वारा दर्जनों पुस्तकों की रचना किया गया है। वे साहित्य जगत के सशक्त स्तम्भ थे।

डॉ. सुधीर बाबू ऐसे शब्दयोगी थे, जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से इस माटी की विरासत और समृद्ध परम्पराओं को युगानुकूल सन्दर्भ में परिभाषित किया। उनके असमय चले जाने से हिंदी साहित्य के एक प्राज्ज्वल्यमान अध्याय का अंत हो गया है। अपनी रचना से वे समाज को जागृत करते रहते थे। वर्तमान समय में उनकी आध्यात्मिक व सामाजिक रचनाओं को भुलाया नहीं जा सकता है।

साहित्य की प्रायः सभी विद्याओं यथा कहानी, कविता, शब्दचित्र, एकांकी, लोकगीत, गीत, अभियान गीत, गजल, लघुकथा, संस्मरण, निबंध, प्रबंधकाव्य, महाकाव्य, इत्यादि में इनकी रचनायें है। मंत्री ने कहा कि सुधीर बाबू मानवीय भावनाओं के सागर थे। उनके निधन से वर्तमान साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट समय में संभव नहीं है। इस दौरान मंत्री ने डा. सुधीर बाबू के अग्रज रंधीर प्रसाद सिंह, अनुज अखिलेश कुमार सिंह, ज्योतिंद्र चौहान, पुत्र ई. रत्नाकर सिंह, पदमाकर सिंह लाला आदि परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया।

सभा की अध्यक्ष्ता मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, हरिश्चंद्र पोद्दार,मुखिया संजीत कुमार सहनी, पूर्व मुखिया अरुण कुमार झा,पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू, शिवदानी सिंह झप्पू, संतोष सिंह,कुंदन सिंह, गोपाल यादव, संजीव बेनी, सुनील कुंवर, आदिल ईमाम, मो. मोईन, रामउद्गार महतो, बलवंत चौधरी, नितेश गराय, विनोद सिंह, विमल सिंह, महेंद्र प्रसाद आदि ने उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

2 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

8 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

21 घंटे ago