Samastipur

हसनपुर चीनी मिल के गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने पर जल-जमाव ना हो इसके लिए मृत बागमती की होगी उड़ाही

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा हसनपुर चीनी मिल के गन्ना उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या के निदान को लेकर अपने कक्ष में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि हसनपुर चीनी मिल के गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने पर जल-जमाव हो जाता है और बड़े पैमाने पर गन्ना की फसल प्रभावित हो जाति है।

इस दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमंडल समस्तीपुर के द्वारा बताया गया कि इस समस्या के निजात के लिए मृत बागमती नदी के उड़ाही के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल संसाधन विभाग से मुख्यालय पटना को भेजा गया है। बैठक के दौरान इस डीपीआर की प्रति हसनपुर चीनी मिल के उप-महाप्रबंधक सुग्रीव पाठक को उपलब्ध कराई गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की हसनपुर चीनी मिल के उप-महाप्रबंधक इस डीपीआर का अध्ययन कर लें ताकि कोई क्षेत्र जल जमाव से ग्रसित नहीं रह सके।

बताते चलें कि हसनपुर चीनी मिल के गन्ना उत्पादक क्षेत्र में से 37495 एकड़ भूमि अत्यधिक वर्षा के दौरान अत्यधिक वर्षा के दौरान जल जमाव से ग्रसित हो जाती है जिसके चलते गन्ना उत्पादक किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही इस गन्ना मिल को उसकी पेराई क्षमता 65000 क्विंटल प्रति दिन के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पाता है।

बैठक के दौरान बताया गया कि टेंगराही पूल के चालू हो जाने से सहरसा जिले के गन्ना कृषकों का गन्ना हसनपुर चीनी मिल को आसानी से प्राप्त हो जायेगा। वर्तमान में हसनपुर चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना सर्वे का कार्य चल रहा है। सभी गन्ना किसान भाईयों से अपील की गई है कि सर्वे के समय निश्चित रूप से अपने खेत पर उपस्थित रहें और गन्ना का सर्वे कराएं ताकि आगामी पेराई सत्र में उन्हे गन्ना आपूर्ति संबंधी पर्ची मिलने में कोई कठिनाई नहीं हो।

जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर कुमार को निर्देश दिया गया कि इस गन्ना सर्वे में अपने कृषि समन्वयकों को निश्चित रूप से लगाएं। वहीं हसनपुर चीनी मिल के उप-महाप्रबंधक के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत कृषकों को उन्नत प्रभेद के बीज, अंतर्वर्ती खेती के तहत मूंग एवं मसूर के बीज का वितरण किया जाता है। साथ ही किसानों को आधुनिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, संयुक्त ईख आयुक्त – सह- सहायक निदेशक ईख विकास समस्तीपुर जय प्रकाश नारायण सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर कुमार, कार्यपालक अभियंता जल निसरन समस्तीपुर शशि सिन्हा, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण समस्तीपुर राकेश रंजन , कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल रोसड़ा एवं अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

1 घंटा ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

7 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

18 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

18 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

18 घंटे ago