Samastipur

26 से 28 जून को होने वाली सक्षमता परीक्षा स्थगित, शिक्षकों की मांग पर बिहार बोर्ड का फैसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) यानी बिहार बोर्ड ने 26 से 28 जून के बीच होने वाली द्वितीय सक्षमता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बोर्ड की ओर से अपरिहार्य कारण से परीक्षा स्थगित करने की बात शुक्रवार को कही गई। हालांकि, शिक्षकों ने हेडमास्टर भर्ती की तारीख टकराने की वजह से सक्षमता परीक्षा की डेट आगे बढ़ाने की मांग की थी। द्वितीय सक्षमता परीक्षा के लिए 85 हजार से भी अधिक नियोजित शिक्षकों ने आवेदन किया था। परीक्षा के एडमिट कार्ड भी शुक्रवार को जारी कर दिए गए थे। बीएसईबी सक्षमता परीक्षा की नई तारीख जल्द ही जारी करेगा।

बता दें कि सक्षमता परीक्षा के जरिए नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाता है। प्राथमिक विद्यालय के (कक्षा एक से पांच) शिक्षक अभ्यर्थियों, मध्य विद्यालय के (कक्षा छह से आठ) के शिक्षक अभ्यर्थियों, माध्यमिक विद्यालय के (कक्षा नौवीं से 10वीं) के शिक्षक अभ्यर्थियों और उच्च माध्यमिक विद्यालय के (कक्षा 11वीं से 12वीं) के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित होनी है।

हालांकि शिक्षक संगठनों ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से प्रधान शिक्षक (हेडमास्टर) के पदों पर नियुक्ति के लिए भी परीक्षा निर्धारित है। प्रधान शिक्षक के पदों के लिए परीक्षा 28 और 29 जून को होनी है। इसी परीक्षा के टकराने की वजह से शिक्षक संगठनों ने सक्षमता परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग बिहार बोर्ड से की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago