समस्तीपुर :- एनएसएस की वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर इकाई ने मंगलवार को आतंकवादी विरोध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता व एनएसएस पदाधिकारी डॉ. नीतिका सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने आतंकवाद को मानवता और शांति का दुश्मन बताया। कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय सदभाव को बढ़ावा देना, आतंकवाद को कम करना। एनएसएस ने नाटक का भी मंचन किया। एनएसएस वालंटियर में प्रिया कुमारी, मोती, तनीषा, मदीना, नमिता, वैष्णवी, कुमकुम, अनुष्का, दिव्या, ज्योति मिश्रा, निकिता, जिया राज आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मौके पर डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. कुमारी अनु, डॉ. कुमारी माधवी, डॉ. फरहत जबीन, डॉ. खुशबू कुमारी सिंह, डॉ. ज्ञानवती झा, डा. रेखा कुमारी आदि थीं।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…