Samastipur

DM ने मतगणना के लिए की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के मतगणना के लिए की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की गई। इस बैठक में वाहनों के ठहराव के बारे में दिशा निर्देश दिए गए। मतगणना कर्मियों एवम मतगणना एजेंटो के लिए प्रवेश द्वार अलग अलग होंगे। एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड के गाड़ियों के ठहराव के लिए स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। ट्रैफिक प्लान, ड्रॉप गेट निर्माण हेतु प्वाइंट निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। मतगणना कर्मियों एवम प्रवेक्षको का रेंडमाइजेशन के पश्चात नियुक्ति पत्र के वितरण हेतु स्थल चयन पर भी चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज के परिसर का एक क्लियर डायग्राम बनाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को दिया गया। मतगणना हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मीडिया कर्मियों के बैठने के जगह एवं मतगणना के चक्रवार अपडेट उपलब्ध कराने की की भी चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, निर्वाची पदाधिकारी उजियारपुर सह अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश वर्णवाल, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण एवं डीआईओ मनीष कृष्ण उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

58 मिनट ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

4 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

4 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

5 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

14 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

14 घंटे ago