Bihar

आप NDA को 400 पार सीटें दो, हम मुस्लिम आरक्षण रद्द कर देंगे; बिहार में बोले अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा सिर चढ़कर बोल रहा है। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलीं तो मुस्लिम आरक्षण को रद्द कर दिया जाएगा। बिहार के आरा में शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने जनता से कहा कि आप 400 का आंकड़ा पार करवाइए, हम विभिन्न राज्यों में मुस्लिमों के आरक्षण को रद्द कर पिछड़ा वर्ग को दे देंगे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने शुक्रवार को आरा के बीजेपी प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक हम दलित, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के आरक्षण को किसी को छूने नहीं देंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव, ममता बनर्जी पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनना चाहते हैं। कर्नाटक में मुसलमानों को पांच फीसदी आरक्षण दिया गया। हैदराबाद में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत रिजर्वेशन मिला। ममता बनर्जी ने 180 जातियों को आरक्षण से छोड़ दिया। एक दिन पहले ही कोलकाता हाई कोर्ट ने इस असंवैधानिक आरक्षण नियम पर रोक लगा दी।

गृह मंत्री ने लालू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी ने न तो ओबीसी के लिए कोई काम किया और न ही अपनी जाति के लोगों का कल्याण किया। अगर लालू और इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है तो बिहार में जंगलराज, अपहरण और गैंगवार का दौर फिर से लौट आएगा। शाह ने अपनी जाति यादवों के लिए काम नहीं किया बल्कि सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने दोनों बेटों को मंत्री बनाया, एक बेटी को राज्यसभा भेजा और दूसरी बेटी को राज्यसभा भेजा और दूसरी बेटी को लोकसभा लड़वा रहे हैं। वह अपने बेटों और बेटी को ही आगे बढ़ाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

5 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago