Samastipur

महिला का अश्लील वीडियो बना ब्लेकमेलिंग करने व सोशल मीडिया पर वायरल कर देने के मामले में FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का अश्लील वीडियो बनाने एवं वायरल करने के मामले में एक नामजद सहित दस अज्ञात पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पीड़ित महिला के आवेदन पर मामला दर्ज करने के बाद महिला थाना ने जांच भी शुरू कर दी है। महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी ने सोमवार को घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच की। साथ ही पूछताछ कर ग्रामीणों से भी इस मामले में जानकारी ली।

आरोपी ने महिला को पुत्र व पति की हत्या करने की धमकी देकर अश्लील वीडियो बनाया था। इसके बाद ब्लैकमेलिंग करने लगा। फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आवेदन में दिए गए सभी आरोपों की बिंदुवार जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

40 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

13 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

14 घंटे ago