Samastipur

समस्तीपुर: कपड़ा दुकान पर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में युवक की मौत, वहीं दुकानदार जख्मी, एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा गांव से आ रही है जहां खोकसाहा गांव स्थित एक कपड़े की दुकान पर हथियार से लैश अपराधियों ने पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पड़ी ही हो गई, वहीं कपड़ा दुकानदार भी गोलीबारी की घटना में जख्मी हो गया। जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार देर शाम की है।

मृतक की पहचान बेलसंडी तारा गांव निवासी सीताराम चंद्र सिंह के 27 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है। मृतक की मां कुमारी किरण हाईस्कूल की प्रिंसिपल है। वहीं जख्मी दुकानदार की पहचान खोकसाहा चौक पर कपड़े की दुकान चलाने वाले कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर विभूतिपुर पुलिस आनन-फानन में अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस के द्वारा मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना को लेकर फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं वरिय पुलिस अधिकारी का बताना है की पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान हो गई है। मामले का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

12 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

12 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

20 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

21 घंटे ago