समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया खुर्द गांव में सोमवार की सुबह एक बच्चे का शव चिमनी के पानी भरे गड्ढे में उपलाता मिला। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में सनसनी फैल गयी। जिससे देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ उमड़ गयी। मृत किशोर की पहचान गांव के ही वार्ड 15 निवासी धर्मेंद्र कुमार साह के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गयी है।
घटना की सूचना पर पहुंची कर्पूरीग्राम पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को स्नान करने के दौरान किशोर डूब गया था। जिसकी लाश सोमवार सुबह मिली। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अंकुश रविवार दोपहर से ही लापता था। परिजन उसकी खोज में जुटे हुए थे।
बताया गया कि उक्त किशोर रविवार को गांव के ही कुछ बच्चों के साथ चिमनी के पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान ही किशोर पानी में डूबा, लेकिन हल्ला करने के बजाय डर के कारण बच्चों ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इधर किशोर के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नही चला। सोमवार सुबह कुछ लोगों की चिमनी के गढ्ढे में किशोर की उपलाती हुई लाश पर नजर पड़ी। जिसके बाद बच्चे की डूबकर मरने की लोगों को जानकारी मिली। वहीं बच्चे के घर मे कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…