Samastipur

9 मई को समस्तीपुर के शिवाजीनगर में रोड-शो करेंगे CM नीतीश, NDA प्रत्याशी शांभवी के लिए मांगेंगे वोट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए समर्थीत लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार शांभवी ने हर घर शांभवी अभियान के तहत समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के परिवारों से मिलकर एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की और जीत का आशीर्वाद लिए। एनडीए प्रत्याशी शांभवी ने मंगलवार को जनसंपर्क के क्रम में बिशुनपुर नगर पंचायत‚ दुधपुरा‚ वाजेपुर‚ कर्पूरी ग्राम‚ नीरपुर आदि जगहों पर जनता जनार्दन से मिलकर आशीर्वाद लिए और आगामी 13 मई को राष्ट्रहित में विकसित समस्तीपुर के लिए हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शांभवी ने कहा कि इतने कम समय में जिस तरह समस्तीपुर के लोगों का एक बेटी के लिए इतना प्यार और आशीर्वाद देखकर मन प्रफुल्लित हैं। अब तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक दलित बेटी को आशीर्वाद प्राप्त हो गया हैं। यह चुनाव देश में एक मजबूत और पांच वर्षों के लिए स्थायी व निर्णायक सरकार बनाने के लिए हो रहा हैं।

आगे उन्होंने कहा कि युवा महिला और सभी समुदाय व वर्ग के लोगों का हमें भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा हैं। दिन प्रतिदिन लगातार आम जनता का विश्वास जिस प्रकार से बढ़ा हैं वह निश्चित तौर पर मिथिला की पावन धरा का एक बेटी लिए अभूतपूर्व प्यार को दर्शाता हैं। यह समस्तीपुर के लिए हमारे संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।

एनडीए प्रत्याशी शांभवी के पक्ष में समस्तीपुर लोकसभा के शिवाजीनगर प्रखण्ड में आगामी 9 मई को दोपहर 3 बजे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोड-शो करके जनता से एनडीए प्रत्याशी को जीताने की अपील करेंगे। इस मौके पर एमएलसी तरूण चौधरी‚ दुधपुरा के मुखिया मनीष कुमार‚ अशोक राम‚ वीर प्रताप‚ चुन्नु महतो‚ साहिल दुबे समेत बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

50 मिनट ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

1 घंटा ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

1 घंटा ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

2 घंटे ago