समस्तीपुर/हसनपुर :- तीसरे चरण में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र में शिामल हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। मौसम के नर्म रूख ने मतदाताओं को काफी राहत भी पहुंचायी। देर शाम तक हसनपुर में भी हवाएं चली है। इस कारण से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मतदान को लेकर मतदाताओं का उत्साह चरम पर रहा और सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।
सुबह 7 बजे से ही बूथों पर लाइन लगा कर महिला-पुरुष मतदाता वोट गिराने को लेकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 22.25 रहा। 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 46.75 रहा। 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत 55.05 है। सके बाद भी मतदान प्रक्रिया जारी थी। शाम सात बजे तक हसनपुर विस में 57.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
विदित हो कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में हसनपुर, बिथान एवं सिंघिया की पांच पंचायतें आती हैं। दिन भर पेट्रोलिंग पार्टी सड़क पर दौड़ती रही। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उधर, बिथान के बूथ संख्या 289 पर गड़बड़ी के कारण वीवीपैट बदल गया। सिरसिया में ईवीएम में खराबी आने पर तकनीकी दल ने उसे ठीक कराकर मतदान शुरू कराया। सिंघिया के बूथ 107 और हसनपुर के बूथ -180 और 193 पर मॉकपोल के दौरान तीन ईवीएम में खराबी सामने आयी जिसे बदल दिया गया।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…