Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल का बाउंड्री वॉल बालू के दबाव से ध्वस्त, मलवे में दबकर चाय दुकानदार जख्मी, कई वाहन भी क्षतिग्रस्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल के पश्चिम साइड में बालू के ढेर लगाए जाने के कारण दबाव से बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चपेट में आने से एक चाय दुकानदार रोहित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं कई बाइक भी मलबे में दबाकर क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने चाय दुकानदार को मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। साथ ही ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों ने कहा कि यह भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। बड़ी घटना टल गयी।

मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में मॉडल अस्पताल भवन निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा बालू का स्टॉक किया जा रहा था। जिसके अधिक भार होने अधिक होने के कारण डॉक्टर आरपी मिश्रा रोड की तरफ से बाउंड्री वॉल ध्वस्त हो गया।

उक्त बाउंड्रीवाल के बगल में चाय दुकान चला कर अपने जीवन यापन करने वाले दुकानदार रोहित कुमार मलबे में दब गया। जबकि कई ग्राहक की जान बाल-बाल बच गयी। स्थानीय लोगों के मदद से उसे बाहर निकाला गया। वहीं बाउंड्रीबॉल के किनारे कई बाइक व साइकिल लगा हुआ था जो मालवे में दबाकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, सीएस डॉ. एस के चौधरी सहित कई अधिकारी घटना स्तर पर पहुंच मामले की जांच में जुटे हुए हैं। साथ ही जख्मी के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago