समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के करियन गांव में मंगलवार को दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गये। इसमें इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते में ही एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे जख्मी युवक का इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दूसरे बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृत युवक की पहचान करियन गांव के वार्ड नंबर चार निवासी कैलाश कामति के पुत्र छोटू कामती (19) के रूप में की गई। मृतक के पिता करियन गांव में ही चाय दुकान चलाते हैं। जानकारी के अनुसार पूरा गांव की ओर से एक बाइक सवार रोसड़ा की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में छोटू अपने एक दोस्त गांव के ही विपिन कमति के पुत्र सचिन कुमार के साथ बाइक से प्रसाद खरीदने गांव के मिठाई दुकान में आ रहा था।
इसी क्रम में करियन दक्षिणवारी टोला के निकट आमने-सामने की टक्कर हो गई। खून से लथपथ घायल युवक को लोगों ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। माता मीना देवी एवं भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…