Samastipur

समस्तीपुर: 15 वर्ष पूर्व अपहृत युवक का अब तक कोई सुराग नहीं, कोर्ट ने दो आरोपियों को दिया दोषी करार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय उमेश कुमार के कोर्ट ने विगत 15 वर्ष पूर्व हत्या की नीयत से अपहृत युवक के मामले में अहम सुनवाई की है। कोर्ट ने आईपीसी की धारा 364/34 एवं 120 बी के तहत प्राथमिक अभियुक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी योगेंद्र राय के पुत्र नित्यानंद राय एवं इनके साले अप्राथमिक अभियुक्त बेगूसराय जिले के नीमाचांदपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कुसमोत निवासी शिवजी राय के पुत्र रूपेश कुमार को दोषी ठहराया है।

सजा के बिंदु पर 29 मई को फैसला सुनाया जायेगा। दोनों अभियुक्त जमानत पर थे। दोषी ठहराये जाने के बाद दोनों को कोर्ट ने कस्टडी में लेने का आदेश दिया। इस संबंध में कोर्ट में एसटी नंबर 30/2010 चल रहा था। अपहृत युवक अब तक लापता है। सुदर्शन कुमार (19 वर्ष) के पिता विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी हीरालाल ठाकुर के आवेदन पर विभूतिपुर थाना कांड संख्या 171/2009 दर्ज किया गया था।

दर्ज एफआईआर में कहा कि उनका पुत्र सुदर्शन कुमार पिता के कारोबार में मदद करता था। गत 2.7.2009 को 2:00 बजे की घटना बताते हुए कहा कि आरोपी नित्यानंद राय (22 वर्ष) उनके घर आया। पुत्र सुदर्शन को बुलाकर अपने साथ ले गया। उसे परिवार वाले रोकने की कोशिश भी की। जब रातभर सुदर्शन घर नहीं आया तो उसके मोबाइल पर फोन करने पर बताया गया कि 8:00 बजे सुबह में वह घर आयेगा। सुबह में भी सुदर्शन घर नहीं आया।

उसी दिन करीब 2:00 बजे आरोपी नित्यानंद ने मिलने पर रोसड़ा में छोड़ने की बात बतायी। रोसड़ा में काफी खोजबीन के बाद भी सुदर्शन के नहीं मिलने पर नित्यानंद से पुनः पूछने पर कभी समसा तो कभी नागोली में सुदर्शन को छोड़ने की बात बतायी। इसके बाद सुदर्शन का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। कहा है कि आरोपी नित्यानंद के बार-बार अलग तरह से बोलने से ऐसा प्रतीत होता है कि गलत मानसा से धोखा देकर सुदर्शन को कहीं ले गया है। सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक राम कुमार एवं बचाव पक्ष से अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

57 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

14 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

14 घंटे ago