समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी मंटून महतो को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के मटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मंटून समस्तीपुर जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उसके विरुद्ध समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर एवं दलसिंहसराय के अलावा बेगूसराय जिले के खोदाबन्दपुर थाना में लूट, डकैती, हत्या, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार मंटून महतो विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बेरिया निवासी ब्रह्मदेव महतो का पुत्र है। टाॅप-10 अपराधियों की सूची में शामिल मंटून लगभग 20 वर्षों से अपना नाम व पता छिपाकर अन्यत्र अलग-अलग जगह रह रहा था। माननीय न्यायालय के द्वारा मंटून महतो पर स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस कई दिनों से प्रयास कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद मंटून महतो को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने दी है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…