Bihar

दो युवकों से मुहब्बत करना युवती को पड़ा महंगा; गर्भवती हुई तो कहा- शादी करो, दोनों ने मिलकर मार डाला

बिहार की गया पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. फतेहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की से दो युवक प्रेम करते थे. प्रेम-प्रसंग के बीच लड़की गर्भवती हो गई. गर्भवती होने के बाद लड़की ने दोनों प्रेमियों से कहा कि दोनों शादी कर लो. लड़की के यह कहते ही दोनों प्रेमियों ने मिलकर तुरंत साजिश रची और फिर प्लानिंग के तहत लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी.

सुसाइड दिखाने के लिए रेलवे ट्रैक पर रखा था शव :

वहीं, इस घटना को सुसाइड दिखाने के लिए दोनों युवकों ने लड़की के शव को वहां से काफी दूर आगे रेलवे ट्रैक पर रख दिया. रेलवे ट्रैक पर शव रखे जाने के बाद ट्रेन से उसके दो टुकड़े हो गए. इस बीच फतेहपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली, तो पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू की. मृत लड़की की पहचान करते हुए पूरे मामले की जांच कर रही थी.

लड़की के मोबाइल से मिले दो संदिग्ध नंबर :

वहीं, पुलिस ने इस मामले की छानबीन के क्रम में लड़की के मोबाइल को जब्त किया. लड़की के मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें से दो नंबर संदिग्ध निकले. इन नंबरों से चैट हुआ था. पुलिस ने चैट करने वाले दोनों युवकों को पकड़ा और फिर पूछताछ शुरू की. इसके बाद लड़की की हत्या के मामले का पूरी तरह से खुलासा हो गया.

प्रेमियों ने मिलकर कर दी हत्या :

इस मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों ने अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. दोनों युवकों ने कहा है, कि उन्होंने लड़की की गला दबाकर हत्या की. हत्या की घटना को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि हम दोनों लड़कों का उस लड़की से प्रेम प्रसंग था. इस बीच उसने बताया कि वह गर्भवती हो गई है और दोनों उससे शादी कर ले. इसके बाद उन दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी. इसके बाद घटना को सुसाइड दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका और भाग निकले.

26 अप्रैल को मिली थी सिर कटी लाश :

इस संबंध में वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि बीते 26 अप्रैल को एक लड़की की सिर कटी लाश फतेहपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुई थी. इस मामले की जांच की गई, तो पूरा मामला सामने आया. इसके बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. दोनों ने स्वीकार किया है कि उन दोनों ने मिलकर लड़की की हत्या की है. हत्या इसलिए की, क्योंकि लड़की उन दोनों से शादी करना चाहती थी. दो लोगों से शादी की बदनामी को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. दोनों ने बताया कि करीब एक साल से लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

43 मिनट ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

58 मिनट ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

1 घंटा ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

16 घंटे ago