Samastipur

शांभवी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे सम्राट चौधरी और चिराग पासवान, कुशेश्वरस्थान में जनसभा को किया संबोधित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कुशेश्वर स्थान हाई स्कूल मैदान में एनडीए की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार भाजपा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी‚ लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान‚ बिहार सरकार के माननीय मंत्री हरि सहनी‚ संतोष सुमन‚ अशोक चौधरी समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए और समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

सभा की अध्यक्षता भाजपा‚ जदयू‚ लोजपा (रा) और हम पार्टी के कुशेश्वर स्थान के प्रखण्ड अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से किया। जबकी मंच का संचालन लोजपा (रा०) के कुशेश्वर स्थान प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार राय जी ने किया। मंच पर उपस्थित नेताओं का एनडीए कार्यक्रताओं ने फूलों से बने माला पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने मंच पर बैठे एनडीए के सभी नेताओं को पाग और गमछा देकर भोले की नगरी कुशेश्वर स्थान पर स्वागत व अभिनंदन किया।

एनडीए प्रत्याशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुशेश्वर स्थान के हर गांव और पंचायत को स्टेट हाईवे से जोड़ने का काम किया जाएगा। समस्तीपुर की जनता के लिए हम हमेशा उपलब्ध रहेंगे और अगले पांच साल में विकास के इतने काम करूंगी कि अगली बार वोट मांगने के लिए अगर नहीं भी आउंगी तो पुनः आप हमें जीताकर संसद भेजने का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि हम बेटी बनकर आप के सुख में शामिल रहूँ या नहीं लेकिन आपके दुख में हमेशा आपके साथ रहने वाली हूँ।

जनसभा को संबोधित करते हुए लोजपा (रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि समस्तीपुर से मेरी छोटी बहन शाम्भवी चुनाव लड़ रही हैं आप सभी भारी मतों से उन्हें चुनाव जीता कर दिल्ली भेजने का काम करें ताकि आप से जुड़े मुद्दों को प्रधानमंत्री के सामने बैठकर उठाने और समस्तीपुर की समस्याओं को हल करने का काम करेगी। अगर गलती से इंडी गठबंधन की सरकार बन गई तो आपके संपत्ति और माँ-बहनो के गहनों पर भी राष्ट्र विरोधी लोग 55% टैक्स लगाने में कोई संकोच नही करेगी। और सबसे पहले गरीबों को मिलने वाला 5 किलों अनाज और 5 लाख तक का मुफ़्त इलाज को बंद कर दिया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग लोकतंत्र बचाने और संविधान को खत्म कर देने का झूठा भ्रम फैला रही है लेकिन चिराग पासवान आपको गारंटी देता है कि दुनिया की कोई तक संविधान को बदल नही सकती और न ही आरक्षण को कभी खत्म किया जा सकता हैं। ये वही लोग है जो खुलेआम मंच से मेरे माता-पिता और परिवार के लोगों को गाली देने का काम किया हैं।

वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी हैं। बिहार के 55 लाख गरीबों को पक्का घर मिला हैं। आज घर-घर बिजली पहुंचाने का काम एनडीए सरकार ने किया है और अगले पांच सालों में गरीबों का बिजली बिल जीरों करने का लक्ष्य रखा गया हैं।

वहीं बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा से शाम्भवी चौधरी चुनाव जीतकर जाती है तो प्रधानमंत्री की परक्षाई की तरह रहेगी और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरा करेगी। बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने कहा कि पूरे देश में गरिबों के एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी जी हैं जिन्होंने गरीबों को रहने के लिए घर और खाने के लिए मुफ्त अनाज दे रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा हैं। जनसभा को लोजपा नेता शाहनवाज अहमद कैफी, स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी, राजेश्वर हजारी‚ एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्ष‚ प्रखण्ड अध्यक्ष आदि ने संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago