Bihar

समस्तीपुर में युवक के पास से पुलिस ने नगद सवा 12 लाख रूपये किया बरामद, अब जांच में जुटी पुलिस की टीम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। लोकतंत्र के महापर्व में पैसे के बलबूते चुनाव प्रभावित करने व पैसे की खेप की बढ़ी आवाजाही पर लगाम लगाने के मद्देनजर पुलिस जांच में जुटी हुई है। लगातार सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जहां भी शक हो रहा है, तुरंत एक्शन लिया जा रहा है।

इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। विभिन्न रूटों पर लगी बैरिकेडिंग पर वाहन जांच अभियान के दौरान जिले के खानपुर थाने के इलमासनगर चौक पर पुलिस को एक स्कॉर्पियो में बैठे व्यक्ति के पास से करीब 12 लाख 27 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

वैसे इस मामले को लेकर पुलिस की मानें तो, संबंधित शख्स ने खुद को व्यवसायी बताया है। साथ ही रुपये को कलेक्सन का बताया है। वैसे शुरुआती जांच में रुपये को लेकर सही श्रोत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने इस मामले में इनकम टैक्स को शामिल किया है।

इधर, मामले को लेकर खानपुर थाना अध्यक्ष का कहना है कि, ”मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच के दौरान यह रुपये बरामद हुए हैं। रुपये को जब्त कर मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी गई है।” गौरतलब है कि जिले में पहले भी इस तरह के बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। जब वोट को प्रभावित करने के लिए दूसरे स्थानों से रुपये मंगाए गए थे। वैसे वर्तमान चुनाव में जिले में बरामद इस राशि का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। वैसे अब जांच के बाद यह साफ होगा कि बरामद रुपया जायज है या फिर इसका चुनाव में गलत तरीके से इस्तेमाल होना था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

53 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago