Samastipur

नीट-यूजी 2024 की परीक्षा रविवार को, समस्तीपुर जिले में बनाये गये हैं 6 परीक्षा केंद्र, छात्र पढ़ लें यह खबर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी 2024) रविवार दोपहर 2 से शाम 5.20 बजे के बीच होगी। इसको लेकर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के माध्यम से कई कोर्स के लिए देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुष, वेटेरनरी व चयनित नर्सिंग कॉलेजों में करीब 2 लाख 10 हजार सीटों पर एडमिशन लिये जायेंगे।

परीक्षा के लिए लगभग 24 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जो कि अब तक की पूर्व में हुई परीक्षा में सर्वाधिक संख्या है। समस्तीपुर जिले के छह केंद्र पर चार हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए शहर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, होली मिशन हाई स्कूल, जेपी सेंट्रल पब्लिक स्कूल व पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल को केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जायेगा जो 1.30 बजे तक चलेगा। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित कर अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है। 1.30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में एग्जामिनेशन सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। एक दिन पहले परीक्षा स्थल का स्थान वेरिफाइड कर लें ताकि परीक्षा के दिन वे निर्धारित समय से पहुंच जायें एवं उन्हें वहां किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

परीक्षा पूर्णतया पेन एंड पेपर मोड पर होगी। यह परीक्षा एमबीबीएस के 706 मेडिकल कॉलेज की 109145, बीडीएस के 323 कॉलेज की 28088, आयुष पाठ्यक्रम ( बीएएमएस, बीएचएमएस, बीवाइएमएस, बीयूएमएस) तथा बीवीएससी की 55851 एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 2 लाख 10 हजार सीटों के लिए होगी।

परीक्षार्थी ओरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, गवर्नमेंट अनुमोदित वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर ऑय डी / 12जी क्लास का बोर्ड एडमिट कार्ड या रजिस्ट्रेशन कार्ड / पासपोर्ट / ओरिजिनल स्कूल आइडेंटिटी कार्ड जिसमें परीक्षार्थी की फोटो आ रहा हो, इनमें से कोई सी भी एक आईडी साथ लानी है। आधार कार्ड को एनटीए ने ओरिजिनल आईडी के रूप में प्रमुखता दी है। इनकी फोटो कॉपी किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगी। विद्यार्थियों को पेन भी सेंटर पर ही दिया जायेगा।

पर्सनल पारदर्शी वाटर बोतल और यदि कोई दिव्यांग हैं तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र ले जाने होंगे। अपने साथ किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस , मोबाइल फ़ोन , ब्लुटूथ डिवाइस बिल्कुल भी ना लायें। नीट यूजी-2024 एडमिट कार्ड गाइडलाइन के अनुसार पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड को अच्छे से कम्प्लीट करें, इसमें परीक्षार्थी को फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया) चिपकाना है।

परीक्षार्थी अपना एक पोस्ट कार्ड साइज फोटो एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित परफोर्मा में चिपका कर परीक्षा केन्द्र पर साथ लेकर आयें। इसके अतिरिक्त एक और समानांतर पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आयें जोकि अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के काम आयेगा। परीक्षार्थी बाएं हाथ के अंगूठे का इंप्रैशन घर से लगाकर लाना होगा लेकिन परीक्षार्थी को खुद के सिग्नेचर कक्षा में उपस्थित परीक्षक के सामने ही करने होंगे, इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड कलर या ब्लैक एंड वाइट में प्रिंट आउट ले सकते हैं।

परीक्षार्थी कोई भी लाइट कलर ड्रेस पहन सकते हैं। छात्र ट्राउजर्स या पेंट जिसमें कि कोई मेटल बटन नहीं हो और हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं। फुल आस्तीन की शर्ट को न पहन कर जायें. इसी तरह छात्राएं सलवार कुर्ता, लेगिंग, पेंट या ट्राउजर, टी-शर्ट व कुर्ती पहन सकती हैं. इनमें से किसी में भी मेटल के बटन नहीं होने चाहिए। नॉर्मल स्लीपर या सामान्य जूते पहन सकते हैं। आभूषण या मेटल की चीजें जैसे ताबीज, कड़ा पहनकर नहीं जाना है। परीक्षार्थी कोई धार्मिक या परंपरागत ड्रेस पहन कर जा रहा है तो उसे 11.30 तक परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति और अपनी व्यक्तिगत जांच करवानी होगी।

क्वेश्चन पेपर का माध्यम ( इंग्लिश/हिंदी/ या क्षेत्रीय भाषा ) जो भी कैंडिडेट ने एप्लिकेशन फॉर्म भरते समय ऑप्शन में दी थी चेक करें। उसके बाद ही पेपर को करना स्टार्ट करें। ओएमआर शीट पर मुख्यतः अपना रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर बुकलेट नंबर और व्यक्तिगत विवरण को सबसे ज्यादा ध्यानपूर्वक भरें। ओवल भरते समय पेन की इंक दूसरे ओवल को ओवरलेप नहीं करें और न ही स्याही की फैला करके ओएमआर को गंदा करें। ओएमआर कटिंग व ओवर राइटिंग, इरेजिंग भी नहीं करें। एनटीए की जारी की गाइडलाइन के अनुसार मेन ओएमआर शीट और ओएमआर शीट की ऑफिस कॉपी दोनों ही इनविजिलेटर को परीक्षा समाप्त होने के बाद जमा करानी होगी, जो मेन ओएमआर शीट के साथ एनक्लोज होती है। एग्जाम खत्म होने के बाद में एडमिट कार्ड तथा पोस्टकार्ड साइज फोटो वाला परफोर्मा भी एग्जामिनर को देना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago