Bihar

नामांकन भरने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह BSP कैंडिडेट नागमणि को पुलिस ने अचानक किया गिरफ्तार, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी नामांकन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के समीप से हुई है।

नागमणि ने बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। गुरुवार को बगैर सिंबल के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनके समर्थक ने नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को सिंबल के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए आए थे।

जेल भेजे गए नागमणि, बोले- मामले के बारे में पता ही नहीं

नामांकन दाखिल करते पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल भेजे जाने से पूर्व नागमणि ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस का यह सरासर जुल्म है। इस मामले की उन्हें कभी कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि विरोधियों के साथ मिलकर पुलिस षड्यंत्र कर रही है। नागमणि की पत्नी बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि घोर आश्चर्य है कि दस साल से मामला चल रहा है और इसकी सूचना तक पुलिस ने नहीं दी।

यह है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि नागमणि की लोकप्रियता से क्षुब्ध होकर उनकी गिरफ्तारी करवाई गई है। बताते चलें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नागमणि के खिलाफ इटखोरी थाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।

उस चुनाव में नागमणि आजसू से चतरा संसदीय क्षेत्र से बतौर प्रत्याशी थे। आरोप है कि उन्होंने अनुमति के बगैर इटखोरी में सभा की थी। मामला दर्ज होने के बाद जमानत भी नहीं ली थी।

नागमणि ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने उन्हें इस मामले में कभी नोटिस नहीं दिया। दो दिन पूर्व जब उन्हें इसकी जानकारी मिली, तो जमानत के लिए प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

सांसद शांभवी चौधरी ने सहरसा-दानापुर एक्सप्रेस को रोसड़ा होकर चलाने की मांग की

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रस्तावित सहरसा-दानापुर रात्रिकालीन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रोसड़ा-हसनपुर के रास्ते सुनिश्चित कराने की…

1 घंटा ago

अवैध शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके सहयोगी सन्नी ह’त्याकांड में दो आरोपित रिमांड पर, पूछताछ में समस्तीपुर पुलिस को मिली अहम जानकारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर में बीते दिनों हुए अवैध…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 12 अगस्त के बदले अब 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली, डिप्टी-सीएम विजय कुमार चौधरी भी होंगे शामिल !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 12 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा रैली अब 14 अगस्त को…

13 घंटे ago

खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर आरवाईए ने किया माल्यार्पण, संघर्ष की विरासत आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

समस्तीपुर/पूसा : महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के 118वें शहादत दिवस पर मंगलवार को इंकलाबी…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : नेत्रदान कर समाज को दिया मानवीय संदेश, दिवंगत बालू राम मोदी के श्राद्धकर्म पर परिजनों का सम्मान

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर के वरिष्ठ व्यवसायी बालू राम मोदी के निधन के बाद उनके नेत्रदान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : बिना लाइसेंस के चल रही दवा दुकान पर छापेमारी, 140 प्रकार की दवाएं जब्त

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार उत्तर पंचायत के बेला चौक पर…

14 घंटे ago