Bihar

सुसाइड नहीं मर्डर था; भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नापूर्णा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सवालों में परिजनों की डिप्रेशन थ्योरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की हत्या हुई थी। उसके शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है जिसमें स्ट्रैंगुलेशन यानी गला घोंटने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अभिनेत्री के आत्महत्या करने की बात पर सवाल खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को अमृता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव आदमपुर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में फंदे से लटका मिला था। पति चंद्रमणि के भागलपुर पहुंचने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि एक्ट्रेस के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्ट्रैंगुलेशन आया है जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हो रही है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से री-ओपिनियन लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहली नजर में भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत को आत्महत्या ही माना जा रहा था। उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य भी पूरी तरह से घटना को आत्महत्या बता रहे थे।

एफएसएल की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची तो उनकी टीम ने प्रारंभिक रिपोर्ट में आत्महत्या की ही बात कही थी। दोनों रिपोर्ट के अलग होने से पुलिस उसे साफ करना चाहती है कि सच्चाई क्या है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर से री ओपिनियन की मांग की गई है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी राज ने री ओपिनियन के लिए डॉक्टर को लिख दिया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता की मौत को आत्महत्या कहा गया था और उसके इस कदम के लिए उस बीमारी की बात कही गई जिससे वह ग्रसित थी। मृतका के पति और अन्य परिजनों ने बताया था कि वह ओबेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) से ग्रसित थी। ओसीडी एक तरह की मानसिक बीमारी है, जिससे पीड़ित व्यक्ति के मन में एक ही तरह के विचार बार-बार आते हैं। ज्यादा साफ-सफाई करना, चीजों को गिनना, बार-बार हाथ धोना आदि भी इसके लक्षण हैं। इसके अलावा अन्य लक्षण की बात की जाए तो इस बीमारी से ग्रसित लोग डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। अमृता के पति ने बताया था कि इस बीमारी को लेकर उसका इलाज भी कराया जा रहा था।

अमृता की मौत के बाद भागलपुर पहुंचे उसके पति चंद्रमणी ने बताया था कि मुंबई में रहने के दौरान भी उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी ओबसेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) से ग्रसित थी। वह बार-बार एक ही तरह की बात करती थी। बाद में चंद्रमणी और अमृता की बहन ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह बात कही थी कि उसकी मौत पूरी तरह से आत्महत्या है और ऐसा उसने डिप्रेशन में आने की वजह से किया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago