समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में हाल के दिनों में महिलाओं से लगातार चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनय तिवारी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने एसआईटी का भी गठन किया था। जांच के क्रम में पता चला की यह लोग कोढ़ा गिरोह से जुड़े बदमाश थे जो समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक हफ्ते के भीतर लगभग आधा दर्जन महिलाओं से चैन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे थे।
इसके बाद समस्तीपुर पुलिस ने इसकी सूचना कटिहार पुलिस को देते हुए सहयोग की मांग की। कटिहार पुलिस ने कोढ़ा थाने की पुलिस को एक्टिव कर दिया। कोढ़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना कांड संख्या 110/24, 112/24 और 113/24 में छिनतई के एक-एक चेन के बदले 1 लाख रुपये और एक चेन बरामद कर समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस को सौंपा है। वहीं गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…
समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…