Samastipur

समस्तीपुर में डायल 112 नेटवर्क के लिए मिली पांच नई बुलेट बाइक, इन सुविधाओं से लैस है यह गाड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में डायल 112 के नेटवर्क के लिए 5 नई बुलेट बाइक मिली है। नई बुलेट बाइक हर तरह की सुविधा से लैस है। इससे पूर्व मुख्यालय से विभिन्न थानों के लिये डायल 112 के लिए 26 बोलेरो गाड़ियां मिली थी। जिन्हें पूर्व में ही अलग-अलग थानों को आवंटित कर दिया गया था। समस्तीपुर जिला पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर नगर थाना, मुफस्सिल थाना, मथुरापुर थाना, रोसड़ा थाना और दलसिंहसराय थाना में बुलेट गाड़ी को आवंटित कर दिया गया है।

यह बुलेट बाइक किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत मदद पाने के लिए थानों को दी गई है। सड़क दुर्घटना की स्थिति में आप फोन कर मदद कर सकते है या मदद ले सकते हैं। इस इमरजेंसी नंबर पर फोन कर फायर ब्रिगेड की भी सेवा प्राप्त कर सकते है। उपरोक्त नंबर पर डायल कर आसपास हो रहे क्राइम की घटना को रोक सकते है। चार पहिया वाहन से टीम को तंग गलियों और कम चौड़े मार्गों पर जाने में काफी कठिनाई होती थी। लेकिन अब उस जगह पर पुलिस बुलेट के सहारे आसानी से पहुंच जायेगी। बुलेट बाइक पर इमरजेंसी सेवा चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी।

जानें क्या है, नई बुलेट बाइक में सुविधाएं :

– हर बाइक पर सिपाही के पास संपर्क के लिए मोबाइल रहेगा।

– आग बुझाने के लिए छोटा अग्निरोधी यंत्र रहेगा।

– हैंड सिग्नल देने की सुविधा रहेगी।

– इलाज करने के लिए फस्ट किट रहेगा।

-सायरन से लेकर माइक की सुविधा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

9 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

9 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

10 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

11 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

18 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago