समस्तीपुर दूध टैंकर ने साइकिल सवार 12 वर्षीय बच्चे को रौंदा, नाराज लोगों ने पुलिस को खदेड़ा, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार दूध टैंकर ने साइकिल सवार एक 12 वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे टैंकर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा और चालक के साथ मारपीट कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को भी मौके से खदेड़ दिया और पुलिस की दो बाइक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित लोगों ने रास्ते से जा रहे आम लोगों के साथ मारपीट कर कई वाहन के शीशे तोड़ दिया। इधर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक बच्चे की पहचान जितवारपुर निवासी सुनील महतो के 12 वर्षीय बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है।
घटनास्थल का वीडियो :
जितवारपुर बाईपास स्थित काली मंदिर के पास एक दुध टैंकर की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौ'त…#Samastipur#samastipur_town pic.twitter.com/OiQe5ur78j
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 31, 2024
समस्तीपुर मोक्षधाम में घटनास्थल पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल, परिजन शव को नहीं दे रहे उठने। पुलिस लगातार परिजनों को समझाने-बुझाने की कोशिश में लगी। आक्रोशित भीड ने पुलिस वाहन और आमलोगों के वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त…#Samastipur#samastipur_town pic.twitter.com/23PIatfoav
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 31, 2024
'दूध टैंकर ने बड़ी बेरहमी से कुचल दिया', घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कैसे रफ्तार के कहर ने ले ली एक जान…#Samastipur#samastipur_town pic.twitter.com/mFDKy4jDTC
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 31, 2024

