Samastipur

समस्तीपुर में बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर 38 शिक्षक-शिक्षिका का एक दिन का वेतन कटा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर 38 शिक्षक-शिक्षिका का एक-एक दिन का वेतन कटौती किया गया है। प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के आलोक में निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें हसनपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पिरौना की शिक्षिका स्वाति प्रिया, वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वारिसनगर बाजार की शिक्षिका आशा कुमारी, शिक्षक कमरे आलम,

उच्च विद्यालय वारिसनगर के शिक्षक राजा राम चौरसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के शिक्षिक अमित कुमार रंजन, पटोरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय साह टोल की शिक्षिका कुमारी दीक्षा गुप्ता, विद्यापतिनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मलकलीपुर के शिक्षक मो. मुर्शीद आलम, रोसड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोल सोनुपुर के शिक्षक कामदेव प्रसाद,

प्राथमिक विद्यालय लालपुर चौक की शिक्षिका आस्था सिंह, दलसिंहसरय प्रखंड के मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की शिक्षिका पूजा कुमारी, बुनियादी विद्यालय बनधारा के शिक्षक मुकेश झा, प्राथमिक विद्यालय धोबी टोल डीह के शिक्षक वीरेंद्र कुमार चौधरी, प्राथमिक विद्यालय खटैई टोल मालपुर की शिक्षिका यशोदा कुमारी, अंजु कुमारी, स्वाति कुमारी, शिक्षक अनुज कुमार, हसनपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुरहा बसंतपुर निवासी शिक्षिका शोभा कुमारी,

उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवड़ा के शिक्षक सुमित कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परोड़िया के शिक्षक धीरज कुमार, संतोष कुमार, कल्याणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बख्तियारपुर के शिक्षक यतीस कुमार पासवान, प्राथमिक विद्यालय भागीरथपुर जितवरिया की प्रभारी एचएम प्रतिभा सहनी, शिक्षक रामचंद्र सहनी, विजय कुमार सहनी, शिक्षिका निशा कुमारी, गुड़िया रानी, प्राथमिक विद्यालय छकन टोली की शिक्षिका बृजबाला कुमारी, विभा कुमारी, अफसाना बेगम, खानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बुधवाराही के शिक्षक पंकज कुमार गौतम, पटोरी प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय तारा धमौन के शिक्षक आशुतोष पासवान शामिल है।

यह भी पढ़ें :मस्तीपुर के प्रभारी DEO ने जिले के 8 BEO से पूछा स्पष्टीकरण, लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण नहीं होने पर कार्रवाई!

हर दिन होता है स्कूलों का निरीक्षण :

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नियमित वर्ग संचालन व शिक्षक-छात्र की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर प्रशासनिक कवायद चल रही है। इस क्रम में अब मुख्यालय स्तर के वरीय पदाधिकारी जिले के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए जिलेवार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इसका शिड्यूल भी जारी किया है। तीसरे चरण में बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारी को जिला आवंटित किया गया है।

ये 27 मई से लेकर 1 जून के बीच जिले का दौरा का स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। प्रतिदिन सुबह छह बजे से लेकर सात बजे तक कम से कम दो स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें स्कूल में पदस्थापित शिक्षकों की संख्या, गैरहाजिर शिक्षक, उपस्थित छात्रों का कक्षावार विवरण, एमडीएम, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रयोगशाला व लाइब्रेरी, शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक व बाल संसद आयोजन, मानक समय सारिणी का पालन आदि बिंदुओं पर जांच करेंगे। मिशन दक्ष के तहत कक्षाओं के संचालन का जायजा लेंगे। उक्त संबंधित जांच कर उसकी रिपोर्ट तैयार कर विभाग के संबंधित वरीय पदाधिकारी को सौंपेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

7 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

8 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

15 घंटे ago