Samastipur

समस्तीपुर लोकसभा से 12 और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, आज शाम से थमेगा प्रचार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- लोकसभा के चुनाव प्रचार का शनिवार को आखिरी दिन होगा। शाम 5 बजते ही चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। समस्तीपुर लोस क्षेत्र के लिए कुल 12 प्रत्याशी तथा उजियारपुर के लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 13 मई को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के 18,00,893 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 1724753 मतदाता 13 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद करेंगे।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा व उजियारपुर लोस क्षेत्र में छह विधानसभा शामिल है। भीषण गर्मी के बाद दो दिनों से सुहाने मौसम के बीच अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने कई राजनीतिक दिग्गज जनता के बीच पहुंचे। कई चुनावी सभाएं भी की। जनसंपर्क कर मतदाताओं को रिझाने की हर मुमकिन कोशिश की गई। मतदाताओं के बीच अपने-अपने पक्ष में तर्क रख रहे हैं। हालांकि मतदाता इस बार चुनाव के बदले तरीके को समझने की कोशिश कर रहे हैं। बड़े-बड़े पोस्टर व बैनर की जगह सोशल मीडिया ने ले ली है। प्रत्याशी सोशल मीडिया के माध्यम से हर एक मतदाताओं तक संदेश पहुंचा रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

41 मिनट ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

48 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

2 घंटे ago