Samastipur

समस्तीपुर में चुनाव शुरू होने में 48 घंटे शेष, मतदाताओं को मिलेगा वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : 22-उजियारपुर एवं 23-समस्तीपुर (अजा) लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं के सुलभता हेतु मतदान केंद्र की जानकारी, मतदान का समय व अन्य आवश्यक विवरण के साथ वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप का वितरण मतदाताओं के मध्य किया गया है।

वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप मतदाता की पहचान का वैकल्पिक दस्तावेज नहीं है। मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र या 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से किसी एक का होना अनिवार्य है। मतदान के समय निर्वाचकों की व्यक्तिगत पहचान अनिवार्य है। मतदाता की व्यक्तिगत पहचान स्थापित होने के बाद ही मतदान की अनुमति दी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र निर्गत किये गये हैं। ऐसे मतदाता निर्वाचक फोटो पहचान पत्र के आधार पर अपनी व्यक्तिगत पहचान स्थापित कर मतदान कर सकते हैं।

वैसे मतदाता जिनके पास निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं है, उनके व्यक्तिगत पहचान के लिए आयोग के द्वारा 12 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों की जारी कर दी गई है। ये वैकल्पिक पहचान पत्र हैं आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,बैंकों व डाक घरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीजार के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार ,

लोक उपक्रम तथा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी के आधार पर वोट गिराया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

1 घंटा ago

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

17 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

22 घंटे ago