Samastipur

समस्तीपुर में बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले 4 शिक्षकों पर कार्रवाई, वहीं निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर 22 पदाधिकारियों का भी कटा वेतन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के मुताबिक विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। जांच प्रतिवेदन की समीक्षा के बाद डीईओ ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। समस्तीपुर जिले में बिना सूचना विद्यालय अनुपस्थित रहने के मामले में 4 शिक्षक पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा विद्यालय का निरीक्षण नहीं किए जाने पर 22 का वेतन काटा गया है।

बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले में दलसिंहसराय प्रखंड मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की शिक्षिका पूजा कुमारी, रोसड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चांदचौर की शिक्षिका अरबिया खातून, वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के अमित कुमार रंजन, उच्च विद्यालय वारिसनगर के शिक्षक राजा राम चौरसिया का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है।

निरीक्षण में लापरवाही बरतते हुए आदेश की अवहेलना के मामले में 22 कनीय अभियंता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एमटी, जेएमटी, बीआरपी, डीआरपी का एक दिन का वेतन कटौती किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रत्येक दिन विद्यालय का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है। इस आलोक में कनीय अभियंता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एमटी, जेएमटी, बीआरपी, डीआरपी ने 6 व 7 मई को विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया। इसको लेकर आदेश की अवहेलना करने को लेकर वेतन की कटौती की गई है।

दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत कनीय अभियंता सिद्धार्थ चंद्रा, जेएमटी उज्जवल कुमार देव, कल्याणपुर प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना के डीआरपी आशुतोष कुमार, खानपुर प्रखंड के कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार, शिवशंकर राम, मोरवा प्रखंड के कनीय अभियंता सतेंद्र कुमार, मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी प्रीतम प्रकाश, बीआरपी विष्णुदेव महतो, रोसड़ा प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी सह डाटा इंट्री आपरेटर समशेरउद्दीन, मध्याह्न भोजना योजना के बीआरपी प्रमोद कुमार राय का 7 मई को विद्यालय निरीक्षण नहीं करने पर वेतन कटौती की गई है।

विभूतिपुर प्रखंड के एएमटी सोनु कुमार, जेएमटी कौस्तूब रंजन, दलसिंहसराय प्रखंड के कनीय अभियंता सिद्धार्थ चंद्रा, जेएमटी उज्जवल कुमार देव, कल्याणपुर प्रखंड के कनीय अभियंता अरुण कुमार, खानपुर प्रखंड के कनीय अभियंता शिवशंकर राम, जितेंद्र कुमार, मोरवा प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी प्रीतम प्रकाश, कनीय अभियंता सतेंद्र कुमार, बीआरपी विष्णु देव महतो, रोसड़ा प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी प्रमोद कुमार राय, मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी सह डाटा इंट्री आपरेटर शमशेरउद्दीन का 6 मई को विद्यालय निरीक्षण नहीं करने पर वेतन कटौती की गई है। इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस माह का 2816 विद्यालय निरीक्षण का रोस्टर जारी कर प्रतिदिन रिपोर्ट जारी प्रपत्र के अनुसार देने का निर्देश दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

6 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

1 दिन ago