समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास पुराने मालगोदाम में रखे स्क्रैप में लगी भीषण आग, अग्निशमन की टीम आग बुझाने में जुटी, देखें वीडियो
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में स्थित पुराना माल गोदाम परिसर में रखें स्क्रैप में बुधवार की रात भयानक आग लग गयी। इसके चपेट में आने से लाखों रुपए के स्क्रैप की क्षती होने की संभावना जताई जा रही है। अगलगी की घटना बुधवार रात लगभग 10:00 बजे के आसपास की बताई गई है। घटना के काफी देर के बावजूद भी घटनास्थल पर कोई वरीय अधिकारी एवं फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंच सकी थी, जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश था।
अग्निशमन कर्मियों के देर से पहुंचने से पहले आग तेजी से फैल कई सामानों को खाक कर चुका था। भयावह आग के कारण समस्तीपुर-रोसड़ा रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन पर भी असर हो सकता है। आगे कैसे लगी फिलहाल इसका पता नही चल पाया है। अगलगी की घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं। वहीं लगभग आधे घंटे बाद रेलवे के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच चुके हैं। बताया गया है की प्लास्टिक और रबड़ की पाइप में आग लगे होने के कारण काफी तेजी से आग फैल रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने के लिये मशक्कत में जुटी हुई है।
वीडियो :
🔴#BREAKING : समस्तीपुर मालगोदाम रोड स्थित रेलवे यार्ड में लगी भीषण आग, प्लास्टिक की पाइप से स्क्रैप पार्ट्स में फैली आग, उक्त जगह पर बड़ी संख्या में रखी गई है स्क्रैप। विकराल रूप लेता जा रहा आग। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम। रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे घटनास्थल।… pic.twitter.com/wGJneFOJIK
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 29, 2024

