Samastipur

आज शाम तक वाहन जमा करें, नहीं तो होगी प्राथमिकी दर्ज; समस्तीपुर के DM ने दिये सख्त आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा निर्वाचन 2024 में वाहन उपलब्ध नहीं कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उक्त आदेश जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा दिया गया है। ऐसे में जिन वाहन स्वामियो को अधिग्रहण पत्र मिला है वह कार्रवाई से बचने के लिए आज शुक्रवार की शाम 5 बजे तक निर्धारित स्थल इंदिरा रेलवे स्टेडियम एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जितवारपुर समस्तीपुर में वाहन लेकर पहुंचे।

बताते चलें कि 22-उजियारपुर एंव 23- समस्तीपुर (अ.जा.) लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को लाने एवं ले जाने के लिए समस्तीपुर जिले के सभी निबंधित वाहन मालिकों को लोकसभा चुनाव में सहयोग करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा वाहन अधिकृत करने का नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस के आलोक में वाहन मालिकों को अपने-अपने वाहन दिनांक: 09-05-2024 तक रेल परिसर स्थित इंदिरा रेलवे स्टेडियम एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जितवारपुर में जमा करना था। परंतु निर्धारित तिथि तक कई वाहन मालिकों के द्वारा अपना वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया है। यही वजह है कि जिलाधिकारी के द्वारा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में वाहन मालिको को बाधा पहुचानें को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

16 मिनट ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

10 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

12 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

13 घंटे ago