Samastipur

कल्याणपुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर NDA उम्मीदवार ने लोगों से मांगा आशीर्वाद व समर्थन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने गुरूवार को कल्याणपुर विधानसभा के दर्जनों गाँव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद व समर्थन मांगा। इस दौरान जगह-जगह एनडीए के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो गरीबों की चिंता करते है उनकी चिंता करना और पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी हमारी हैं। ताकि गरीब कल्याण के लिए आज जो अनेकों योजनाएं जो चल रही हैं वो अगले पांच साल तक यूँ ही निरतंर चलता रहे और समृद्ध व विकसित समस्तीपुर के निर्माण के लिए आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें भारी मतों से जीताने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मई को दरभंगा आ रहे हैं हमारा सौभाग्य हैं कि इतनी कम उम्र में पहली बार उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिल रहा हैं। दरभंगा जिले के दो विधानसभा क्षेत्र हमारे लोकसभा क्षेत्र में आता है ये हमारे लिए और भी गर्व का विषय हैं। मैं प्रधानमंत्री का मां जानकी की धरती पर स्वागत व अभिनंदन करती हूँ।

शांभवी ने कहा कि हमारे पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए कल्याणपुर विधानसभा में बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीताश कुमार का 5 मई को आगमन होने वाला हैं। मै अपने अभिभावक तुल्य मुख्यमंत्री जी का मिथिला की ऐतिहासिक धरती पर स्वागत के लिए तैयार हूँ। आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं ये वही लोग है जो आपातकाल लेकर आए थे और आज संविधान बचाने की बात कर रहे है।

बिहार में लंबे समय तक जंगलराज रहा ये बात किसी से छुपी नहीं हैं। 2005 के बाद बिहार में एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में खूब तरक्की की है और विकास के सैकड़ों काम हुए हैं। महिलाओं को सशक्त बनाया गया और अब उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की एनडीए सरकार काम कर रही हैं। गरीबों को 70 सालों से जिन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया उसे एनडीए सरकार ने 10 सालों में पूरा किया हैं।

जनसंपर्क के दौरान बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद‚ महिलाओं का प्यार और युवाओं का समर्थन जिस तरह हर दिन बढ़ रहा है वह निश्चित तौर पर एनडीए की जीत की ओर अग्रसर है। आप सभी के अथाह प्रेम व जनसमर्थन से ये चुनाव हम जरूर जीतेंगे। जनसंपर्क के दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी‚ कल्याणपुर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर सिंह‚ लोजपा (रा०) के प्रखण्ड अध्यक्ष जयवर्धन साह‚ गौराई पंचायत के मुखिया अविनिश सिंह‚ सोमनाहा की मुखिया राधा कुमारी, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे।

वोट करें :

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

8 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

9 घंटे ago