Samastipur

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने घर के भीतर सीढ़ी के नीचे बने अंडरग्राउंड से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। हालांकि धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले को लेकर उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कल्याणपुर के गोपालपुर वार्ड संख्या-1 स्थित एक पॉल्ट्री फार्म में विदेशी शराब छिपाने की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर सदर उत्पाद थाना की पुलिस ने पॉल्ट्री फार्म में छापेमारी की। हालांकि इस दौरान कोई शराब नहीं मिला।

इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बगल में स्थित एक घर की तलाशी ली गयी। जिसके बाद सीढ़ी के नीचे अंडर ग्राउंड से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि 40 कार्टन में रखे लगभग 360 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में धंधेबाज ललित कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इसमें शामिल अन्य धंधेबाजों की तलाश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

8 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

10 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

11 घंटे ago