Samastipur

होली मिशन स्कूल में CBSE टाॅपर्स-2024 को ‘रतिरंजन प्रसाद स्मृति मेधा सम्मान’ से किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में मंगलवार को सीबीएसई-2024 दसवीं एवं बारहवीं के विद्यालय के टापर्स को रतिरंजन प्रसाद स्मृति मेधा सम्मान-2024 से सम्मान्नित किया गया। समारोह का श्रीगणेश दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं नन्हें-मुन्हें बच्चियों के स्वागत गान से हुआ। इस अवसर पर 90 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक पाने वाले दसवीं के 35 छात्र-छात्राओं को एवं 12वीं सेे 25 छात्र-छात्राओं को विद्यालय की सचिव सह संस्थापिका विभा देवी एवं प्राचार्य अमृत रंजन द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सर्वाधिक 97.4 प्रतिशत अंक लाने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा अंशिका आनन्द की लोगों ने काफी तारीफ की। इस अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्रा आराध्या सिंह जिसने सवर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। सभी ने उसकी काफी प्रशंसा की। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे और विद्यालय द्वारा सम्मान पाकर भावुक थे।

मौके पर सदन को सम्बोधित करते हुए सचिव सह संस्पापिका विभा देवी ने कहा कि यह सफलता अभिभावकों की सजगता, छात्र-छात्राओं की कर्मठता एवं विद्यालय की दूरदर्शिता से संभव हुआ है। इस अवसर पर प्राचार्य अमृत रंजन ने सभी छात्र-छात्राओं को इस बात से आश्वस्त किया कि विद्यालय अपनी सेवा को निरंतर बेहतर करता रहेगा ताकि जिला स्तर पर हम बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें। छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में शिक्षक एक प्रकाश स्तंभ के रूप में पथ-प्रदर्शक का कार्य करते हैं।

इस मौके पर उपस्थित प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं से अपील किया कि आगे के स्वप्नों को साकार करने के लिए बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर रखना होगा तथा कुसंगति से बचना होगा। होली मिशन हाई स्कूल के हॉस्टल के छात्र आर्यन ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर दसवीं का सेकेन्ड टॉपर बनने पर अपने जीवन में छात्रावास के योगदानों को याद करते हुए कहा कि संपूर्ण विकास के लिए छात्रावास का जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

इसी क्रम में अभिभावक अनिल कुमार सिंह ने अपनी बेटी आराध्या सिंह के 12वीं टॉप करने पर भावुक शब्दों मे सभी छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि बेटियों बेटों से कतई कम नहीं है। अंत में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से कहा कि विद्यालय हमेशा आपके मार्ग दर्शन के लिए उपलब्ध है और रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के शिक्षक आनन्द प्रभाकर एवं मैडम काजल कुमारी के प्रयासों को सराहते हुए मंच के सफल संचालन के लिए डॉ. फिरोज के उद्घोषण कला की भी सराहना की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

57 मिनट ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

7 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

12 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

12 घंटे ago