समस्तीपुर : समातीपुर नगर थाना क्षेत्र के एसआईकेएचडी गर्ल्स हाई स्कूल घोषलेन की छात्राओं ने विद्यालय की शिक्षिका पर दुर्व्यवहार करने और सर्टिफिकेट देने के नाम पर नाजायज रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। छात्राओं का आरोप है कि मैट्रिक सर्टिफिकेट के लिए पिछले शानिवार से विद्यालय का चक्कर लगा रही है। आज जब सर्टिफिकेट के लिए स्कूल पहुंची तो उनसे सर्टीफिकेट देने के नाम पर नाजायज़ रुपये की मांग की गई। जब उसने रुपये के रसीद की मांग की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
वहीं इस मामले पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्राओं के द्वारा लगाए गए आरोपी पूरी तरह निराधार है। प्रधानाचार्य का कहना है कि आज कल के बच्चे अनुशासनहीन होते जा रहे है। इसके लिए सिर्फ शिक्षकों को दोषी नही ठहराया जा सकता है। इसके लिए अविभावकों और शिक्षकों को मिलकर पहल करने की जरूरत है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…