समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा निर्वाचन से संबंधित कार्मिकों, अग्रिम,वाहन, विपत्र एवं अभिश्रव भुगतान की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की गई। निर्वाचन कार्य के मतदान में संलग्न 13897 कर्मियों का भुगतान उनके खाते में किया जा चुका है। मात्र 26 कर्मियों का भुगतान किया जाना शेष है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की भुगतान हेतु अवशेष 26 मतदान कार्य में संलग्न कर्मी अविलंब कार्मिक कोषांग से संपर्क कर अपना भुगतान प्राप्त कर लें। बैठक में बताया गया की उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में अशुद्धि रहने के कारण, राशि उनके खाते में नही जा रही है।
निर्वाचन कार्य में जिले में कुल 3983 निजी वाहनों का उपयोग किया गया था जिसमे से 1805 वाहनों का पूर्ण भुगतान किया जा चुका है। 2178 वाहन मालिकों के द्वारा अभी तक संबंधित वाहन का लॉग बूक जिला परिवहन कार्यालय में जमा नहीं किया गया है, जिसके कारण उनका पूर्ण भुगतान लंबित है। वैसे सभी वाहन मालिकों को सूचित किया जाता है की सोमवार तक निश्चित रूप से संबंधित वाहन का लॉगबुक जिला परिवहन कार्यालय में जमा कर दें, ताकि उनका पूर्ण भुगतान किया जा सके।
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…