Samastipur

DSO के औचक निरीक्षण की सूचना पर दौड़े-दौड़े पहुंचे कर्मी, 11 बजकर 10 मिनट पर खुला प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का कार्यालय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- डीएसओ महमूद आलम ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच। वहीं जांच करने के साथ कार्यालय में पत्र संधारण की स्थिति का जायजा लिया। इसमें कमी देख दो दिन में पत्र संधारण का काम पूरा करने का आदेश दिया। इस दौरान कई कार्यालयों में ताला जड़े थे व कई कर्मी गायब मिले। अनुपस्थित या विलंब से आए कर्मियों पर जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुशासनिक करवाई की जायेगी।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी वारिसनगर महमूद आलम के द्वारा बताया गया कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी वारिसनगर का कार्यालय पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट के बाद खुला। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई पर बल देने के साथ कर्मियों को समय पर कार्यालय आने व आम लोगों का काम बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ अजमल परवेज से उन्होंने प्रखंड मे चल रही विकास की योजनाओं की भी जानकारी ली।

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

20 मिनट ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

10 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

10 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago