Samastipur

एक साथ समस्तीपुर जिले के 16 प्रखंडों में औचक निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप; गायब मिले कई कर्मी, DM करेंगे अनुशासनिक करवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर आज जिले के 16 प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। चार प्रखंडों कल्याणपुर, खानपुर, पूसा एवं विभूतिपुर के वरीय पदाधिकारियों के डीएलएमसी के बैठक में रहने के कारण यहां औचक निरीक्षण नहीं हो पाया। यह औचक निरीक्षण ठीक 10 बजे पूर्वाह्न में शुरू किया गया और 11 बजे पूर्वाह्न तक चला।

इस जांच में 37 प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और 84 कर्मी अनुपस्थित पाए गए या विलंब से कार्यालय आए। इन अनुपस्थित या विलंब से आए कर्मियों पर जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुशासनिक करवाई की जायेगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी वारिसनगर महमूद आलम के द्वारा बताया गया कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, वारिसनगर का कार्यालय पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट के बाद खुला। वहीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वारिसनगर का कार्यालय पूर्वाह्न 10 बजकर 30 तक बंद पाया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी वारिसनगर अनुपस्थित पाए गए। इस औचक निरीक्षण से प्रखंड स्तरीय कार्यालयों के कर्मियों में हड़कंप मच गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

1 घंटा ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago