Samastipur

समस्तीपुर: धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी विशेष ट्रेन, 18 मई से यात्रा की शुरूआत हो 26 मई को होगी वापस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :-  रेलवे रियायती दरों पर धार्मिक स्थलों का लोगों को भ्रमण कराएगा। जिसमें खानेपीने, गाइड, सुरक्षा, मेडिकल से लेकर ठहरने की भी व्यवस्था होगी। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक राजेंद्र बोरबन ने मंगलवार को समस्तीपुर में प्रेसवार्ता में बताया कि देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

इसके तहत माता वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन एवं अयोध्या का दर्शन कराया जाएगा। यह यात्रा 18 मई से शुरू होगी और वापसी 26 मई को होगी। मौके पर संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।उन्होंने बताया कि ट्रेन में एसी व नन एसी कोच की व्यवस्था की गयी है। एसी कोच के लिए प्रति व्यक्ति 29500 रुपए का टिकट है, जबकि नन एसी कोच स्लीपर के लिए मात्र 17900 रुपए प्रति व्यक्ति का टिकट है। दस टिकट एक साथ लेने पर छूट भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि टिकट की राशि में आने-जाने, नाश्ता-भोजन, पानी, बस, सुरक्षा, गाइड, मेडिकल के अलावे बीमा की भी सुविधा है। उन्होंने बताया कि बिहार के भागलपुर, किऊल एवं पटना के अलावे न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, रामपुर हाट, दुकमा व जमालपुर स्टेशन पर बोर्डिंग की व्यवस्था है। अगर समस्तीपुर व आसपास के यात्री के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। बस या ट्रेन से उन्हें पटना तक आने जाने का किराया भी दिया जाएगा।

यहां से ले सकते हैं टिकट:

संयुक्त महाप्रबंधक ने बताया कि आईआरसीटीसी के बेवसाइट पर जाकर भी यात्री टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। ट्रेन में मात्र 540 बर्थ है, इसमें से तीन सौ बर्थ की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावे समस्तीपुर में दूरभाष संपर्क 8595937732 के अलावे 8595937726, 8595937711 पर भी संपर्क कर बुकिंग कराया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

13 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

21 घंटे ago