Samastipur

समस्तीपुर: देसी शराब बनाने व बेचने के मामले में दो महिला समेत पांच आरोपियों को 5-5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश ने देसी शराब बनाने व बेचने के मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद दो महिला समेत पांच आरोपी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही सभी को एक-एक लाख रुपये आर्थिक जुर्माना भी लगाया। आर्थिक जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर सभी को छह महीने की साधारण कारावास की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

सजा पाने वालों में हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही के सैदान टोला निवासी विनोद सहनी, उसकी पत्नी पंडुकिया देवी, पांडव सहनी और उसकी बहन पीला देवी तथा मनोज सहनी शामिल है। न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हलई थाने की पुलिस को 2 नवंबर 22 को गश्ती के दौरान इनलोगो के देसी शराब बनाने, बेचने और लोगों को पिलाने की सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस ने सूचना का सत्यापन कर छापेमारी की। तलाशी में पुलिस को झोपड़ी से 14 लीटर शराब मिली। वहीं पुलिस ने घर के पीछे स्थित नदी किनारे छिपाए गए शराब बनाने का उपकरण जब्त किया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष अपर लोक अभियोजक अविनाश राय और बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया व राकेश कुमार ने बहस किया।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

10 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

10 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

18 घंटे ago