समस्तीपुर :- बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को धर्मपुर, चकनूर रोड स्थित जेनिथ सेंट्रल स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ चंद्रभूषण, रज़ीउल इस्लाम रिज्जू, डॉ सैफूल इस्लाम, डॉ मसीउल्लाह, मोहम्मद रकीब और मोहम्मद मजहर आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में रविवार को कुल 51 लोगों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डॉ. चंद्रभूषण ने कहा कि रक्तदान द्वारा किसी को नया जीवन दिया जाता है। इस लिए रक्तदान महादान कहा गया है। इससे रक्तदान करने वाले में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी एवं साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। फेडरेशन के अध्यक्ष मो तमन्ना खान ने कहा कि आपके नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त की उपलब्धता हमेशा बनी रहेगी। रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है।
शिविर में नुजहत प्रवीण, आफताब अली, संजय कुमार, तोनीकांत भारती, एहसानुल हक,मनमोहन राम, डॉ इश्तियाक अहमद, डॉ सैफुल इस्लाम, पिंटू कुमार, मोहम्मद इफ्तेखार, नूर हसन, मोहम्मद हीरा, संजय कुमार गोयनका समेत लोगों ने 51 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर पप्पू खान, मो. नौशाद, मो. गुफरान, मो. रूवेद आलम, रोहित सिंह, मो. शाहरुख आदि लोग शामिल हुए।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…