ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अजरबैजान से लौटते वक्त हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गया। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी मेहर ने इसकी जानकारी दी । ईरान में मेडिकल असिस्टेंस देने वाली रेड क्रिसेंट का कहना है कि हादसे में किसी भी शख्स के बचने की संभावना नहीं है। विमान में राष्ट्रपति रईसी समेत 9 लोग सवार थे।
हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री होसैन के अलावा पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती, तबरीज के इमाम मोहम्मद अली अलेहाशेम, एक पायलट, को-पायलट, क्रू चीफ, हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड सवार थे।
ईरान के राष्ट्रपति रईसी अमरीका में बने बेल 212 हेलीकॉप्टर पर सवार थे। दो ब्लेड वाला यह एयरक्राफ्ट मीडियम साइज का हेलिकॉप्टर है। इसमें पायलट सहित 15 लोग बैठ सकते हैं।
रईसी के साथ हेलीकॉप्टर में मौजूद विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन की भी मौत की जानकारी दी गई है। हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों में मिल गया।
उल्लेखनीय है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार शाम करीब 7.00 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था। रविवार रात से विमान की तलाश की जा रही थी। इस पर्वतीय इलाके में भारी बारिश, धुंध और ठंड की वजह से विमान ढूंढने में समस्या हुईं। मुश्किल यह थी कि इस दौरान तीन राहत व बचाव करने वाले तीन लोग भी गायब हो गए थे।
ईरान के स्टेट मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। लौटने के दौरान अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में यह हादसा हुआ।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…