समस्तीपुर :- सभी बूथों पर सुबह 5.30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हर हाल में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, ताकि मतदाताओं को ज्यादा देर कतार में न लगना पड़े। मतदान तेज गति से कराना है। इसके लिए इस तरह कतार लगवाएंगे कि प्रथम मतदान प्राधिकारी के पास दो से ज्यादा मतदाता ना रह सके। उसमें से भी एक थोड़ा पीछे रहे।
आज मतदान के दिन वोटिंग के दौरान किसी की तबीयत बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां पर जीवनरक्षक दवाओं व उपकरण से युक्त एंबुलेंस में दो-दो डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रखंड स्तर पर एक इमरजेंसी क्विक रिस्पांस टीम गठित कर दी गई।
सभी मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। मॉक पोल का, मतदान शुरू हो जाने का, साथ ही प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत एवं खैरियत प्रतिवेदन सेक्टर और वरीय पदाधिकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप में देते रहेंगे। मतदान के बाद समस्तीुपर कॉलेज में बने व्रजगृह में ईवीएम जमा करायेंगे। ईवीएम जमा करने में सहूलियत के लिए टोकन सिस्टम बनाया गया है।
मतदाताओं की कतार छाया वाली जगह में लगेगी। वहां से दो-दो मतदाताओं को बारी-बारी से प्रथम मतदान पदाधिकारी के पास भेजा जाए। सभी पीठासीन पदाधिकारी को पांच-पांच ओआरएस का पैकेट दिया जाएगा। एक लीटर पानी में एक ओआरएस का पैकेट मिलाएंगे। कम पानी में मिलाने पर वह काम नहीं करता है।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…
जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में राजस्व सृजन के क्षेत्र में…
दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह गंगा…
समस्तीपुर : कल दो फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को पूरी तरह…