समस्तीपुर :- अंगारघाट थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर किशोरी को पीट कर जख्मी कर दिया। यह घटना शनिवार देर शाम की है। सूचना पर पहुंची अंगारघाट थाने की पुलिस देर शाम ही पीड़ित लड़की को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गई। रविवार को अपर थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने जख्मी किशोरी की मेडिकल जांच भी करायी। शनिवार को उस वक्त हुई जबदेर शाम किशोरी किराना दुकान से सामान लाने गई थी।
कब्रिस्तान की चहारदीवारी की आड़ में छिपे दो तीन मनचलों ने जबरन उसे एक मक्का की खेत में ले जाने के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसे पीट कर जख्मी कर दिया। अंगारघाट थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर इस घटना को रफा दफा करने में कुछ पैरोकार जुटे हुए हैं। वहीं दूसरा गुट केस कराने के लिए प्रयासरत है।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…