समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे के आसपास एक बिजली के पोल से गुजर रहे एलटी केबल में लोड के कारण अचानक से आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुंचे मानव बल बिजली सप्लाई को बंद कर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
बता दें कि गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ गया है और विद्युत फॉल्ट भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है और लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। जानकारों की माने तो बिजली कंपनी के ठेकेदार द्वारा विद्युत केबल गुणवत्ताहीन क्वालिटी का लगाया जाता है जिसके कारण बार-बार केबल जलकर टूट जाता है। जिसकी वजह से आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…